Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर: पुरानी रंजिश पर युवक जितेन्द्र को घेरकर कमर में मारी गोली, घायल

ग्वालियर: पुरानी रंजिश पर युवक जितेन्द्र को घेरकर कमर में मारी गोली, घायल

ग्वालियर: पुरानी रंजिश पर युवक जितेन्द्र को घेरकर कमर में मारी गोली, घायल
X

ग्वालियर/वेब डेस्क। लम्बे समय से चली आ रही दुश्मनी में मंगलवार को एक बार फिर गोलीबारी हो गई। महाराजपुरा थाना क्षेत्र में खेत में जुताई करने पहुंचे युवक पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में चिकत्सिालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश प्रारंभ कर दी है।


गिरगांव निवासी जितेन्द्र (30) पुत्र दर्शन सिंह गुर्जर मंगलवार को महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित जरेना शेख का पुरा ट्रेक्टर लेकर अपने खेत पर जुताई करने के लिए पहुंचा। खेत के पास झाडिय़ों में पहले से ही हमलावरघात लगाकर बैठे हुए थे। एक दर्जन के करीब हमलावरों ने जितेन्द्र को देखते ही उसके ऊपर गोलियां चलाना शुरु कर दीं।

बताया गया है कि जितेन्द्र के कमर में गोली लगते ही वह ट्रेक्टर से नीचे गिर गया। जितेन्द्र पर गोलियां चलने का पता चलते ही उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी गोलियां चला दीं। दूसरी तरफ से गोलियां चलने पर हमलावर झाडिय़ों से निकलकर भाग गए। गोली लगने से युवक के घायल होने की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को ट्रोम सेंटर में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों के बीच 28 वर्ष से दुश्मनी चली आ रही है। इसी दुश्मनी के चलते ही घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका है।

हमलावरों के नाम: पुलिस का कहना है कि जितेन्द्र के परिजनों ने गोली चलाने वालों के नाम श्रीकृष्ण नरवरिया, हरेन्द्र लोधी, दीपक लोधी, भगवानसिंह लोधी, टीकाराम लोधी, रामलाल लोधी, अजबसिंह, हरगोविंद लोधी और राजकुमार व तीन अन्य आरोपियों के नाम बताए हैं।

Updated : 12 Oct 2021 2:46 PM GMT
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top