Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > कोरोना : मास्क ना पहनने वालों को अब नहीं मिलेगा पेट्रोल

कोरोना : मास्क ना पहनने वालों को अब नहीं मिलेगा पेट्रोल

कोरोना : मास्क ना पहनने वालों को अब नहीं मिलेगा पेट्रोल
X

ग्वालियर। देश की तरह ग्वालियर शहर में भी लॉकडाउन जारी है। शहर को कोरोना वायरस से बचाने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में प्रशासन ने योजना बनाई है कि शहर में संचालित लगभग 50 पेट्रोल पम्पों से दो और चार पहिया वाले ग्राहकों को पेट्रोल व डीज़ल मास्क लगाने पर ही मिलेगा, जो ग्राहक मास्क लगाकर नहीं आएंगे उन्हें पेट्रोल व डीज़ल नहीं दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार यह आदेश जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए हैं

उल्लेखनीय है कि शहर के पेट्रोल पम्पों से प्रतिदिन लाखों लीटर डीजल और पेट्रोल की बिक्री होती आ रही है। इस दौरान अधिकतर लोग बिना मास्क लगाए ही पेट्रोल पम्प पर पहुंच रहे हैं। शहर व आमजन की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने निर्णय लिया है कि बुधवार से शहर के पेट्रोल पम्पों पर मिलने वाला पेट्रोल व डीजल उन्हीं लोगों को मिलेगा जो मास्क लगाकर पेट्रोल पम्प पर आएंगे।

वाहन होंगे सेनेट्राइज:-

जानकारी के अनुसार शहर में संचालित पेट्रोल पम्पों पर नगर निगम द्वारा आने वाले वाहनों को सेनेट्राइज किया जाएगा। जानकारी के अनुसार यह व्यवस्था नि:शुल्क रखी गई है।

Updated : 2 April 2020 7:14 AM GMT
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top