Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > कमलनाथ की फिर बढ़ी परेशानी, सिंधिया गुट के दो मंत्री, एक विधायक गायब

कमलनाथ की फिर बढ़ी परेशानी, सिंधिया गुट के दो मंत्री, एक विधायक गायब

कमलनाथ की फिर बढ़ी परेशानी, सिंधिया गुट के दो मंत्री, एक विधायक गायब
X

भोपाल/ ग्वालियर। प्रदेश में दिग्विजय सिंह के भाजपा पर आरोपों के बाद से शुरू हुआ राजनितिक घमासान लगातार जारी है। रविवार को कांग्रेस के लापता विधायक बिसाहूलाल के सामने आने के बाद लग रहा था। अब प्रदेश की राजनीती में सब कुछ सामान्य हो चला हैं। इसी बीच मिली जानकारी के अनुसार सिंधिया गुट के दो मंत्री एवं एक विधायक का फोन सोमवार सुबह से आउट ऑफ़ नेटवर्क आ रहा हैं। विधायक एवं मंत्रियों के फोन बंद जाने की खबर फैलते ही राजनैतिक गलियारों में हड़कंप मच गया हैं। सूत्रों के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा हैं यह तीनो नेता सिंधिया जी से मिलने के लिए दिल्ली गए हैं।

प्रदेश की राजनीति में मची खलबली के बीच कुछ समय पहले बसपा, सपा, निर्दलीय विधायकों के लापता होने की खबर आई थीं जोकि समय के साथ वापिस लौट आये लेकिन अब सिंधिया समर्थक माने जाने वाले प्रदेश के खाद्य मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी एवं ग्वालियर पूर्व से विधायक मुन्ना लाल गोयल सोमवार सुबह से गायब बताये जा रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार पार्टी नेताओ द्वारा दोनों मंत्री एवं विधायक से लगातार फोन द्वारा सम्पर्क साधने का प्रयास किया जा रहा हैं लेकिन इन नेताओं के फोन लगातार बंद जा रहें हैं।

जानकारी के अनुसार, विधायक गोयल को सोमवार को उनकी विधायक निधि से कराये जाने वाले कार्यों के लिए चेक वितरण के एक कार्यक्रम में भाग लेना था। इस पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में विधायक की अनुपस्थिति में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा चेक वितरण का कार्य किया। विधायक गोयल के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में अनुपस्थिति से इस अफवाह को और बल मिल रहा हैं। बहरहाल ये विधायक कहा हैं, सिंधिया से मिलने दिल्ली गए हैं या किसी अन्य कारण से गायब हैं। इसकी सही जानकारी इन नेताओं के सामने आने के बाद ही हो पायेगी। वर्तमान में दोनों मंत्री एवं विधायक के फोन बंद होने से राजनितिक गलियारो में खलबली मची हुई हैं।


Updated : 10 March 2020 5:33 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top