Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > ट्विटर पर मुख्‍यमंत्री को जान से मारने की दी धमकी, दो सगे भाई गिरफ्तार

ट्विटर पर मुख्‍यमंत्री को जान से मारने की दी धमकी, दो सगे भाई गिरफ्तार

ट्विटर पर मुख्‍यमंत्री को जान से मारने की दी धमकी, दो सगे भाई गिरफ्तार
X

भोपाल। मध्‍यप्रदेश पुलिस के साइबर सेल ने गुरुवार को दो ऐसे सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है, जिन पर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जान से मारने की धमकी का आरोप है। दरअसल, दोनों भाईयों ने 2 अगस्त से 7 अगस्त के बीच 5 बार ट्विट करके मुख्यमंत्री चौहान को जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल साइबर पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।

सिवनी जिले के बरघाट गांव निवासी पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई जीतेन्द्र अर्जुनवार और भारत अर्जुनवार है। इनमें से जितेन्‍द्र पाकिस्तान की जेल में बंद रह चुका है। वह मई 2018 में पाकिस्तान से रिहा होकर भारत आया था। जितेन्द्र ने बीते 2 और 7 अगस्त के बीच ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज को जान से मारने की धमकी दी थी। उसने इन पांच दिनों में पांच बार ट्विट करके लिखा था कि अगर सीएम शिवराज की जनआशीर्वाद यात्रा और वे खुद सिवनी आए तो वे उसे जान से मार देगा।

ट्वीट के बाद साइबर सेल एक्टिव हो गया और युवक की तलाश शुरू कर दी। साइबर सेल ने ट्विटर एकाउंट के जरिए आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाईयों को उनके घर से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।

Updated : 9 Aug 2018 9:03 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top