Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम को जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम को जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम को जयंती पर किया नमन
X

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन के नाम से विख्यात महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साहब की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। आपके अमूल्य विचार और आदर्श जीवन युवा पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त कर भारत के नवनिर्माण के लिए सदैव इन्हें प्रेरित करता रहेगा। राष्ट्र के अनमोल रत्न के चरणों में प्रणाम।

Updated : 15 Oct 2021 12:01 PM GMT
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top