Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > प्रदेश में राज्य सेवा के पुलिस अधिकारी बनें आईएएस, आदेश हुए जारी

प्रदेश में राज्य सेवा के पुलिस अधिकारी बनें आईएएस, आदेश हुए जारी

प्रदेश में राज्य सेवा के पुलिस अधिकारी बनें आईएएस, आदेश हुए जारी
X

भोपाल। प्रदेश में राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 8 अफसरों को पदोन्नति कर आईपीएस बनाया गया हैं। अफसरों की पदोन्नति के आदेश केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किये हैं। प्रदेश से 1995 बैच के 24 अफसरों के नाम भेजे गए थे, जिनमें से आठ को पदोन्नति मिल गई हैं।

जानकारी के अनुसार 2008 बैच के आठ अधिकारी इस साल रिटायर्ड हो रहे हैं। इन अधिकारियो के खाली हो रहें पदों पर ही नए अधिकारियो को पदोन्नत कर नियिक्त किया जायेगा। पदोन्नत होने वाले अधिकारियो के नाम हैं सुशील रंजन, संजय कुमार सिंह, आलोक कुमार , रघुवंश कुमार सिंह, विकास पाठक, श्रद्धा तिवारी, वैष्णव शर्मा, और सिद्धार्थ चौधरी हैं।

प्रदश कैडर का 33 फीसदी राज्य पुलिस सेव को मिलता हैं। प्रदेश में हर साल जितने पुलिस अधिकारी सेवा निवृत्त होते हैं, उन पदों पर नै नियुक्तियां की जाती हैं। इस साल रिटायर्ड होने वाले अधिकारियो के पदों को भरने के लिए विभागीय समिति की बैठक दिल्ली में होती हैं। अभी हाल ही में भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्‍नति के लिए दिल्ली में डीपीसी हुई थी, जो 2018 में पदोन्‍नत होने वाले अधिकारियों को आईपीएस अवॉर्ड करने के लिए आयोजित की गई थी।





Updated : 6 Feb 2020 7:43 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top