Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री को बताया अपराधी

शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री को बताया अपराधी

शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री को बताया अपराधी
X

भोपाल/भुवनेश्वर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धारा 370 को कमजोर करने पर कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू क्रिमिनल' थे। यह बात चाैहान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। इसके साथ ही शिवराज सिंह ने नेहरू को 'क्रिमिनल' कहने की दो वजह तक बता डाली।

उन्होंने कहा कि पहला कारण यह है कि जब भारतीय फौज कश्मीर से पाकिस्तानी कबाइलियों को खदेड़ते हुए आगे बढ़ रही थी, ठीक उसी वक्त नेहरू ने संघर्ष विराम का ऐलान क्यों कर दिया। इस वजह से कश्मीर का एक-तिहाई हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में ही रह गया। यदि कुछ दिन और सीजफायर की घोषणा नहीं होती, तो पूरा कश्मीर ही भारत का कब्जे में होता। चौहान ने बताया कि दूसरा कारण नेहरू ने जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 लागू किया। भला किसी एक देश में दो निशान, दो विधान (संविधान) और दो प्रधान कैसे अस्तित्व में रह सकते हैं? यह केवल देश के साथ नाइंसाफी नहीं है, बल्कि अपराध भी है।

आपको बताते जाए कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को कमजोर करने के बाद जम्मू में हालात अब बिल्कुल सामान्य हैं। ऐसे में प्रशासन ने यहां धारा 144 को हटाने का फैसला किया है। कश्मीर के दूसरे हिस्सों में भी हालात काबू में हैं।

Updated : 11 Aug 2019 3:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top