Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने ली बैठके, दिए निर्देश

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने ली बैठके, दिए निर्देश

विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद भाजपा की चुनाव तैयारियो में तेजी आ गई है।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने ली बैठके, दिए निर्देश
X

चुनाव तैयारियों को लेकर लापरवाही नहीं बरतें

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर भी हुए शामिल

भोपाल | विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद भाजपा की चुनाव तैयारियो में तेजी आ गई है। बुधवार को दिन भर बैठको का दौर जारी रहा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज सुबह से बैठको का दौर शुरू हुआ। संगठन महामंत्री रामलाल ने पार्टी पदाधिकरियो सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं तथा भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के सभी जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश लुणावत, जीतू जिराती, विनोद गोटिया, सुश्री उषा ठाकुर, रामेश्वर शर्मा, अरविन्द भदौरिया, सुदर्शन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री व सांसद अजयप्रताप सिंह, मनोहर उंटवाल, विष्णुदत्त शर्मा, बंशीलाल गुर्जर, प्रदेश मंत्री रघुनाथ भाटी, हेमंत खण्डेलवाल, प्रहलाद पटेल, विक्रम वर्मा, डॉ. सत्यनारायण जटिया शामिल हुए।

इन बैठको को लेकर चुनाव तैयारियो की समीक्षा करने के साथ क्षैत्र में राजनीति समीकरणो का फीड बैक भी लिया। बैठको में पदाधिकारियो से चुनाव तैयारियो को लेकर दिए गए दायित्व व पार्टी कार्यक्रमो की जानकारी मांगी गई। उसके बाद भोपाल संभाग के अंदर आने वाले संगठात्मक जिलो की बैठको का दौर शुरू हुआ। इसमें भाजपा की अगली रणनीति, विकास पर्व के दौरान निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम एवं विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही संगठन के कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओ की सक्रिय भागीदारी हो यह सुनिश्चत करने को कहा गया । निकट भविष्य में भाजपा नया कार्यक्रम जारी करने जा रही है।

जिसमें भाजपा फिर से लोगों के बीच जा रही है । पार्टी पदाधिकारियो से कहा गया कि इस कार्यक्रम के जरिए आपातकाल का मुद्दा उठाया जाए। लोगों को बताया जाए कि तत्कालीन सरकार ने किसी तरह कुर्सी के लिए देश में आपातकाल लगाया और लोगों को जेल में डाला गया। उन्होने पार्टी पदाधिकारियो से कहा कि चुनाव तैयारियो को लेकर किसी तरह लापरवाही नही बरते इससे पार्टी को नुकसान हो सकता है। बैठको में मुख्यमंत्री की जनआर्शिवाद यात्रा की तैयारियो को लेकर भी चर्चा हुई। बैठको में कहा गया कि चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री की जनआर्शिवाद यात्रा कार्यकम पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है इसलिए इसकी तैयारियो को लेकर गंभीर रहे।

पांच हजार करोड़ के निर्माण कार्यों की आधारशिला रखेगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब प्रदेश भर में 5000 हजार करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों की आधारशिला रखने जा रहे हैं। इसके लिए आगामी 7 जुलाई को प्रदेश की सभी 378 निकायों में निकाय विकास पर्वका आयोजन होगा। इस दिन सभी निकायों में शिलान्यास कार्यक्रम होंगे। जिन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर में होने वाले मुख्य आयोजन समारोह से लाइव संबोधित करेंगे। मप्र सरकार द्वारा भाजपा के पितृपुरूष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से प्रदेश भर में विकास पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने दो दर्जन से ज्यादा निकायों में पार्किंग, आवास योजना, सीवेज, जल शोधन आदि परियोजनाओं का लोकार्पण किया था। साथ ही हितग्राहियों से लाइव चर्चा की। इसी तर्ज पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 7 जुलाई को निकाय विकास पर्व के दौरान सभी निकायों में पार्किंग, सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवेज, जल परियोजना, पार्क, स्मार्ट सिटी, यातायात, जल शोधन यूनिट एवं अन्य कार्यों की आधार शिला रखने जा रहे हैं। ये कार्य अगले 2 से 3 साल के भीतर होने का दावा किया जाएगा। जनप्रतिनिधि एवं जनता की मांग पर नगरीय प्रशासन विभाग ने हर निकाय में होने वाले विकास कार्यों की सूची तैयार कर ली है, जिनका अगले महीने शिलान्यास होना है।




Updated : 28 Jun 2018 12:45 PM GMT
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top