Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > उमा भारती से मिलने पहुंचीं प्रज्ञा ठाकुर, गले लग रोईंं, देखें वीडियो

उमा भारती से मिलने पहुंचीं प्रज्ञा ठाकुर, गले लग रोईंं, देखें वीडियो

उमा भारती से मिलने पहुंचीं प्रज्ञा ठाकुर, गले लग रोईंं, देखें वीडियो
X

भोपाल। भोपाल संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर सोमवार को चुनाव प्रचार पर निकलने से पहले केन्द्रीय मंत्री उमा भारती के बंगले पहुंचीं और उनके मुलाकात की। उमा भारती ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच लंबी चर्चा हुई।

साध्वी प्रज्ञा को उमा ने हलुआ खिलाकर शुभकामनाएं दीं। उमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रज्ञा का चुनाव मैदान मे उतरना गर्व की बात है। प्रताड़ना के कारण प्रज्ञा का पूरा शरीर टूटा हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं यहां से सांसद रही हूं , इसलिए वह मुझसे मिलने आई हैं, मेरी उनको शुभकामनाएं हैं। नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रज्ञा ने कोई चोरी नहीं की है जो सफाई दें।

इस दौरान उमा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय पहले ही नुकसान में थे। कन्हैया कुमार के आने से और नुकसान होगा। उमा ने कहा कि कांग्रेस की आइडयोलॉजी खत्म हो चुकी है, इसलिए लेफ्ट के पास जा रहे हैं। उन्होंने साध्वी प्रज्ञा को दीदी मां कहकर संबोधित किया, बोली जिस दिन उनके नाम की घोषणा हुई थी, पार्टी उसी दिन चुनाव जीत गयी है। उन्होंने कहा कि मैं साध्वी प्रज्ञा के लिए गली-गली में प्रचार करूंगी। इस दौरान साध्वी प्रज्ञा उमा भारती के बंगले से निकलते समय गाड़ी में बैठते ही भावुक हो गईं और उमा के गले लग कर फूट-फूट कर रोते हुए नजर आईं।



Updated : 29 April 2019 8:52 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top