Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति में मिली जगह

प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति में मिली जगह

प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति में मिली जगह
X

भोपाल। भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को डिफेंस पैनल में शामिल किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में प्रत्रा ठाकुर को भी शामिल किया गया है। समिति में कुल 21 सदस्य हैं और इसके प्रमुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं। बीजेपी की विवादित सांसद को इस समिति में शामिल करने पर राजनीतिक बवाल होना तय माना जा रहा है।

डिफेंस मामलों की इस कमेटी में कुल 21 सदस्य हैं, इनमें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का भी नाम है. कमेटी में चेयरमैन राजनाथ सिंह के अलावा फारुक अब्दुल्ला, ए. राजा, सुप्रिया सुले, मीनाक्षी लेखी, राकेश सिंह, शरद पवार, जेपी नड्डा आदि सदस्य शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव के दौरान जब साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था, तो विपक्ष ने काफी हंगामा किया था. बढ़ते विवाद के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बयान दिया था कि वह कभी भी साध्वी प्रज्ञा को मन से माफ नहीं कर पाएंगे. इसी के बाद बीजेपी की ओर से साध्वी प्रज्ञा को विवादित बयान पर कारण बताओ नोटिस दिया गया था और अनुशासनात्मक कमेटी को मामला सौंपा गया था।

आपको बता दें भोपाल में हुए मुकाबले में प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को मात दी थी।

Updated : 21 Nov 2019 9:05 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top