Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > दिग्विजय सिंह को पुलवामा में हमला नहीं दुर्घटना दिखती है

दिग्विजय सिंह को पुलवामा में हमला नहीं दुर्घटना दिखती है

दिग्विजय सिंह को पुलवामा में हमला नहीं दुर्घटना दिखती है
X

दिग्विजय सिंह सैनिकों की शहादत को दुर्घटना का रुप देने का प्रयास कर रहे हैं: भाजपा

विशेष संवाददाता भोपाल

अक्सर अपने विवादों के लिए मीडिया की सुर्खियां बटोरने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पुलवामा में भारतीय सैनिकों पर हुए आतंकी हमलें दुर्घटना बताकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री के इस तरह बार-बार आ रहे विवादित बयानों के बाद जहां भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है और उसने इस तरह के बायानों पर कड़ा ऐतराज जताया है। भाजपा मीडिया सेन्टर ने कहा कि अफसोस की बात है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सैनिकों की शहादत को दुर्घटना का रुप देने का प्रयास कर रहे हैं। देश उनकी इस हरकत को कभी माफ नही करेगा।

पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर वायुसेना की कार्रवाई के सबूत मांगने के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले को दुर्घटना बताया। इस पर केन्द्र सरकार ने आपत्ति जताई। विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने दिग्विजय से पूछा कि क्या राजीव गांधी की हत्या दुर्घटना थी या आतंकी हमला। दिग्विजय ने ट्वीट किया, एयर स्ट्राइक पर विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है, जिससे हमारी सरकार की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। पहले उन्होंने ने कहा था कि तकनीक के दौर में किसी कार्रवाई की तस्वीरें सैटेलाइट से मिल सकती हैं। लिहाजा सरकार को सबूत देना चाहिए। अमेरिका ने लादेन को मारने का सबूत पेश किया था।

अपने ट्वीट में दिग्विजय ने क्या लिखा

उन्होंने ट्वीट किया, हमें हमारी सेना पर उनकी बहादुरी पर गर्व है व सम्पूर्ण विश्वास है। सेना में मैंने मेरे अनेकों परिचित और करीबी रिश्तेदारों को देखा है किस प्रकार वे अपने परिवारों को छोड़ कर हमारी सुरक्षा करते हैं। हम उनका सम्मान करते हैं। किन्तु पुलवामा दुर्घटना के बाद हमारी वायु सेना द्वारा की गई। एयर स्ट्राइक के बाद कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है, जिससे हमारी भारत सरकार की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है। मंगलवार को सिंह ट्वीट में लिखा, प्रधानमंत्री जी आपकी सरकार के कुछ मंत्री कहते हैं 300 आतंकवादी मारे गए, भाजपा अध्यक्ष कहते हैं 250 मारे हैं। योगी आदित्यनाथ कहते हैं 400 मारे गए और आपके मंत्री एएस अहलुवालिया कहते हैं कि एक भी नहीं मरा। आप इस पर मौन हैं। देश जानना चाहता है कि इनमें झूठा कौन है। मोदी जी सवाल ना सियासत का है ना सत्ता का। सवाल उन बिलखती बहनों का है जिन्होंने अपने भाई खोए हैं सवाल उस मां का है, जिसके लाड़ले की शहादत हुई है और सवाल उस वीरांगना का है, जिसने अपना पति खोया है। इनके सवालों का जवाब आप कब देंगे?

एक के बाद एक किए ट्वीट

किन्तु पुलवामा दुर्घटना के बाद हमारी वायु सेना द्वारा की गयी 'एयर स्ट्राइक' के बाद कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है जिससे हमारी भारत सरकार की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है।

♦ हमें हमारी सेना पर उनकी बहादुरी पर गर्व है व सम्पूर्ण विश्वास है। सेना में मैंने मेरे अनेकों परिचित व निकट के रिश्तेदारों को देखा है किस प्रकार वे अपने परिवारों को छोड़ कर हमारी सुरक्षा करते हैं। हम उनका सम्मान करते हैं।

♦ प्रधान मंत्री जी आपकी सरकार के कुछ मंत्री कहते हैं 300 आतंकवादी मारे गये भाजपा अध्यक्ष कहते हैं 250 मारे हैं, योगी आदित्यनाथ कहते हैं 400 मारे गये और आपके मंत्री एसएस अहलूवालिया कहते एक भी नहीं मरा।और आप इस विषय में मौन हैं। देश जानना चाहता है कि इसमें झूठा कौन है।

♦ मोदी जी सवाल ना सियासत का है ना सत्ता का। सवाल उन बिलखती बहनों का है जिन्होंने अपने भाई खोए हैं सवाल उस मॉं का है जिसके लाड़ले की शाहदत हुई है और सवाल उस वीरांगना का है जिसने अपना पति खोया है। इनके सवालों का जवाब आप कब देंगे?

Updated : 5 March 2019 3:04 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top