Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > नाथ सरकार ने दो महीनों में ही खो दिया जनता का विश्वास: राकेश

नाथ सरकार ने दो महीनों में ही खो दिया जनता का विश्वास: राकेश

नाथ सरकार ने दो महीनों में ही खो दिया जनता का विश्वास: राकेश
X

राजनीतिक संवाददाता भोपाल

प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने दो महीनों के भीतर ही प्रदेश की जनता का विश्वास खो दिया है। यह सरकार जनता से किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं कर रही है। हर मामले में प्रदेश सरकार टालमटोल की नीति अपना रही है। यह बात बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने बालाघाट में आयोजित पालक, संयोजक एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्र के विकास और सुरक्षा के लिए जरूरी है कि फिर से प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाई जाए।

सम्मेलन में उपस्थित पालक, संयोजक एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया है कि देश सुरक्षित हाथों में है। यदि कोई हमें छेड़ेगा, तो उसका जवाब देंगे और दुश्मन की सीमा के अंदर जाकर देंगे। श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार भारत की सुरक्षा एवं अस्मिता की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध सरकार है। उन्होंने कहा कि आज अगर हम पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे पा रहे हैं, तो यह सब इसलिये संभव हो पा रहा है क्योकि यह सरकार आपकी अपनी, पूर्ण बहुमत से चुनी हुई सरकार है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिये यह आवश्यक है कि देश में फिर से हम मोदी सरकार को चुनें।

दुनिया में बढ़ा भारत का मान

प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार को साढ़े चार वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, लेकिन सरकार पर एक रू. के भी भ्रष्टाचार का कोई आरोप अभी तक नहीं है। जबकि पिछली सरकार के समय में हर महीने हजारों करोड़ रुपये के नये-नये घोटाले सामने आते थे। देश की छवि राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल हो चुकी थी। मोदी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। अब पूरा विश्व भारत की ओर आशा की नजर से देख रहा है। अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर हमने नयी उचॉईयों को हासिल किया है। यह सब मोदी सरकार के प्रयासों से ही संभव हो सका है।

Updated : 27 Feb 2019 5:52 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top