Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > अयोध्या नगर में शुरू हुई भागवत कथा

अयोध्या नगर में शुरू हुई भागवत कथा

अयोध्या नगर में शुरू हुई भागवत कथा
X

भोपाल। राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित अयोध्या नगर सी सेक्टर में रविवार से श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। इस मौके पर रविवार को परशुराम चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा हुई। इसके बाद यहां से कलश यात्रा निकाली गई। कथा के मुख्य यजमान अरविंद व्यास एवं ज्योति व्यास ने सिर पर श्रीमदभागवत कथा रखी। कलश यात्रा में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाएं कलश लेकर आगे-आगे चलीं। कथा का रसपान आचार्य परमानंद शास्त्री करेंगे। यज्ञाचार्य प्रमोद शास्त्री व पंडित मनमोहन शास्त्री हैं। इस अवसर पर वार्ड 68 के पार्षद हरिशंकर मिश्रा, समाजसेवी बलवंत सिंह रघुवंशी, आयोजक हरिनारायण व्यास, शिवनारायण व्यास, सुनील व्यास, अशोक रिछारिया, भैयाराम पाल, रामसिंह राजपूत, राजेश यादव सहित अयोध्या नगर के अनेक महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे। कथा के पहले दिन श्रीमदभागवत के महत्व को समझाया। कथा का समय रोजाना दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।

Updated : 24 Feb 2019 3:13 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top