Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > तीन अतिरिक्त जिलाधीश तथा 16 उप जिलाधीशों के तबादले

तीन अतिरिक्त जिलाधीश तथा 16 उप जिलाधीशों के तबादले

तीन अतिरिक्त जिलाधीश तथा 16 उप जिलाधीशों के तबादले
X

भोपाल। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रीमती दिशा प्रणय नागवंशी अतिरिक्त जिलाधीश भोपाल को मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का महाप्रबंधक बनाया है। एक अन्य आदेश में सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राजेश राठौर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मुख्य सचिव कार्यालय को अतिरिक्त आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल बनाया गया है। इसीप्रकार राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विकास मिश्रा अतिरिक्त आयुक्त नगरीय विकास संचालनालय भोपाल को राज्य शिष्टाचार अधिकारी भोपाल बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ 16 उप जिलाधीशों के भी तबादला आदेश जारी किये हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग ने जिन उप जिलाधीशों के तबादले किये हैं, उनमें राकेश कुमार मरकाम को बैतूल से उप जिलाधीश मंडला, मुकुल गुप्ता को भोपाल से आवंटन अधिकारी राज्य संपदा संचालनालय भोपाल, राजेश शाह को बैतूल से उप जिलाधीश नरसिंहपुर, अखिल कुमार सिंह को रीवा से उप जिलाधीश डिण्डोरी, गोपाल सिंह वर्मा को रीवा से उप जिलाधीश विदिशा, लक्ष्मीकांत खरे को सागर से उप जिलाधीश रायसेन, बृजेश सक्सेना को होशंगाबाद से उप जिलाधीध सागर, हुनेन्द्र घोरमारे को मंडला से उप जिलाधीश सिवनी, शिवलाल शाक्य को मंदसौर से उप जिलाधीश नीमच, सुरेश कुमार बराहदिया को गुना से उप जिलाधीश मुरैना, प्रवीण प्रजापति को राजगढ़ से उप जिलाधीश विदिशा, राकेश मोहन त्रिपाठी को सागर से उप जिलाधीश उज्जैन, अजीत तिर्की को छिंदवाड़ा से उप जिलाधीश बालाघाट, संदीप अष्ठाना को विदिशा से उप जिलाधीश भिंड, मुनीष सिंह सिकरवार को जबलपुर से उप जिलाधीश झाबुआ तथा ऋषभ कुमार जैन को बालाघाट से तबादला कर उप जिलाधीश डिण्डोरी बनाया गया है।

भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के तबादले

राज्य सरकार के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त इंदौर दिलीप सोनी का तबादला कर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल तथा पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त उज्जैन राजेश मिश्रा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को भी भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के तबादले किये थे, इनमें विपुल श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर को पुलिस अधीक्षक पीटीएस इंदौर बनाया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के एक अन्य अधिकारी सचिन शर्मा को पुलिस अधीक्षक पीटीएस इंदौर से तबादला कर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर बनाया गया है।

Updated : 19 Feb 2019 4:13 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top