Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > कुसमरिया ने पार्टी और देश के साथ विश्वासघात किया: गहलोत

कुसमरिया ने पार्टी और देश के साथ विश्वासघात किया: गहलोत

कुसमरिया ने पार्टी और देश के साथ विश्वासघात किया: गहलोत
X

राजनीतिक संवाददाता भोपाल

मध्य प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेता रहे रामकृष्ण कुसुमारिया के कांग्रेस में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत का बयान आया है। थावरचंद गहलोत ने कहा कि पार्टी ने उन्हें पूरा सम्मान दिया, लेकिन कुसुमारिया ने पार्टी और देश के साथ विश्वासघात किया है। कुसुमारिया पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विनाशकाले विपरीत बुद्धि, कुसुमारिया ने गलती कि जिसका खामियाजा उन्हें आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा।

वही मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री कुसुम मेहदले द्वारा लोकसभा के लिए टिकट कि मांग पर गहलोत ने कहा कि इच्छा पूरी नहीं होने पर उन्हें पार्टी के साथ विश्वासघात नहीं करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत रेलवे कर्मचारी परिषद के कार्यक्रम में हुए शामिल रतलाम पहुंचे थे जहां उन्होंने भाजपा के बागियों पर निशाना साधाहै।

मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हए, थावरचंद गहलोत ने कहा कि कर्जमाफी के मामले में किसानो के साथ कांग्रेस सरकार ने वादाखिलाफी की है और पर्दे के पीछे से दिग्विजय सिंह सरकार चला रहे हैं। वही गहलोत ने खुद के लोकसभा चुनाव लडऩे की अटकलों पर भी विराम लगा दिया है उन्होंने कहा की वे किसी भी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Updated : 10 Feb 2019 3:49 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top