Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > दो तस्करों से 20 किलो गांजा बरामद

दो तस्करों से 20 किलो गांजा बरामद

दो तस्करों से 20 किलो गांजा बरामद
X

मध्य स्वदेश संवाददाता भोपाल

संतोषी माता मंदिर के पास, रेल पटरी किनारे अयूब नगर से गौतम नगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 4 लाख रुपये कीमत का 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

थाना गौतम नगर को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति काले रंग का बैंग कंधे पर टांगे खड़े हैं। इसमें गांजा भरा हुआ है। पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर दोनों संदेहियों को गिरफ्तार किया तथा इनकी पड़ताल की। पड़ताल में इनके पास मौजूद बैग से 20 किलो गांजा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों ने अपने नाम रूपेन्द्र पुत्र दशरथ पुरी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बडौद थाना कुम्भराज चौकी, मृगवास जिला गुना बताया। पुलिस को इसके पास से 10 किलो गांजा मिला। दूसरे आरोपी ने अपना नाम ललित पुत्र मोतीलाल जाटव उम्र 31 वर्ष निवासी बड़ोद कॉलोनी स्कूल की गली के पास ग्राम बड़ोद थाना कुम्भराज चौकी के पास मृगवास जिला गुना बताया। इस आरोपी के पास मिले बैग की तलाशी में पुलिस को 10 किलो 100 ग्राम गाजा मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Updated : 10 Feb 2019 3:45 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top