Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > धारा 370 का समर्थन कर कश्मीरी पंडितों को डरा रहे दिग्विजय : नरोत्तम मिश्रा

धारा 370 का समर्थन कर कश्मीरी पंडितों को डरा रहे दिग्विजय : नरोत्तम मिश्रा

धारा 370 का समर्थन कर कश्मीरी पंडितों को डरा रहे दिग्विजय : नरोत्तम मिश्रा
X

भोपाल। धारा 370 मामले में भाजपा नेताओं का पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह खिलाफ बयानबाजी का दौरा जारी है। मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के विवादित बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि धारा 370 को लेकर दिग्विजय सिंह के परिवार में ही विरोध हो रहा है। कथित वायरल चैट से साबित हो गया कि दिग्विजय भारत विरोधी सोच रखते हैं।

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 370 हटाने के बाद कहीं हिन्दू कश्मीर में फिर बस न जाएं इसलिए दिग्विजय भ्रम पैदा किया। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद कश्मीरी पंडित फिर वापस कश्मीर लौट रहे हैं जो दिग्विजय सिंह जैसे नेता बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। दिग्विजय सिंह धारा 370 का समर्थन कर कश्मीरी पंडितों और हिंदूओं को डरा रहे हैं। कांग्रेस और दिग्विजय सिंह कश्मीर को फिर अस्थिर करना चाहते हैं।

भारत विरोधी सोच -

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने का भी आरोप लगाया है। कहा कि दिग्विजय वैक्सीन को लेकर भ्रम फैला रहे। आज तक राहुल गांधी ने वैक्सीन नहीं लगवाई है। कांग्रेस कह रही वैक्सीनेशन के बाद चम्मच चिपक रही है। जबकि ये सब अफवाह है। वो तो सिमी आतंकी भी मना कर रहे हैं। आतंकी कहते हैं कि हमारा धर्म ऐसी इजाजत नहीं देता। ये भारत विरोधी सोच है, चाहे सिमी की हो या दिग्विजय सिंह की। दोनों एक समान है। दिग्विजय ने कश्मीर को देश से काटने का प्रयास किया है। वो सिर्फ और सिर्फ हिंदुओं में भय पैदा करना चाहते हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:28 AM GMT
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top