Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मुख्यमंत्री की अंगुली का हुआ सफल ऑपरेशन, सरकारी अस्पताल में हैं भर्ती

मुख्यमंत्री की अंगुली का हुआ सफल ऑपरेशन, सरकारी अस्पताल में हैं भर्ती

मुख्यमंत्री की अंगुली का हुआ सफल ऑपरेशन, सरकारी अस्पताल में हैं भर्ती
X
Image Credit : ANI Tweet

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की अंगुली का शनिवार को भोपाल के शासकीय हमीदिया अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गांधी चिकित्सा महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. श्रीमती अरुणा कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे हमीदिया अस्पताल के न्यू ओ.पी.डी. ब्लॉक में चौथी मंजिल स्थित ऑपरेशन थियेटर पहुंचे, जहां आवश्यक चिकित्सकीय औपचारिकता के बाद उनकी ट्रिगर फिंगर का ऑपरेशन किया गया।

डॉ. कुमार ने बताया कि हमीदिया अस्पताल के हड्डी विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजीव गौर एवं एनेस्थिसिया के विभागाध्यक्ष डॉ. आदित्य अग्रवाल की टीम ने मुख्यमंत्री कमलनाथ की अंगुली का सफल ऑपरेशन किया। उन्होंने बताया कि दो घंटे बाद मुख्यमंत्री का पुन: चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा। सामान्य होने पर शाम तक उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री कमलनाथ के ऑपरेशन के दौरान राज्य की चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ सुबह से पूरे समय उनके साथ रहीं। मध्यप्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना कावरे एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी इस दौरान उपस्थित थे।

Updated : 22 Jun 2019 1:22 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top