Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > दिग्विजय सिंह को यह पार्टी देगी अपना समर्थन

दिग्विजय सिंह को यह पार्टी देगी अपना समर्थन

दिग्विजय सिंह को यह पार्टी देगी अपना समर्थन
X

भोपाल। लोकतांत्रिक जनता दल (लोजद) ने भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को समर्थन देने का मंगलवार को ऐलान किया है।

लोजद की ओर से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मौजूद लोक क्रांति अभियान के संयोजक गोविंद यादव, लोजद के प्रदेश महासचिव प्रकाश गवांदे, उपाध्यक्ष हरिओम सूर्यवंशी, स्वरूप नायक, जिलाध्यक्ष विवेक जोशी और अश्विन मालवीय ने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, "बीते पांच साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के काल में संवैधानिक लेाकतंत्र के चारों स्तंभों विधायिका, कार्यपालिका, न्यायापालिका और पत्रकारिता पर संकट के बादल मंडराए हैं। संवैधानिक लोकतंत्र की रक्षा और इन संस्थाओं पर मंडराते संकट से मुक्ति के लिए भोपाल के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना ऐतिहासिक तौर पर आवश्यक है।"

उन्होंने आगे कहा, "सत्ता में आई भाजपा ने अपने वादे पूरे करने की बजाय न्यू इंडिया के नाम पर देश की प्राकृतिक संपदा और राष्ट्रीय संपत्तियों का निजीकरण कर बहुराष्ट्रीय कंपनियों को सौंप दिया है। यह संविधान विरोधी कृत्य है। लोजद ने संवैधानिक लोकतंत्र को बचाने के लिए गैर भाजपा विरोधी दलों की एकता और मतों के विभाजन को रोकने के लिए दिग्विजय सिंह के समर्थन का फैसला किया है।"

Updated : 8 May 2019 6:25 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top