Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भाजपा विधायक ने की दिग्गी को हिन्दू धर्म से निकालने की मांग

भाजपा विधायक ने की दिग्गी को हिन्दू धर्म से निकालने की मांग

भाजपा विधायक ने की दिग्गी को हिन्दू धर्म से निकालने की मांग
X

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मंगलवार को संत समागम में भगवाधारियों को लेकर गई टिप्पणी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी मंगलवार से ही दिग्विजय के इस बयान की आलोचना कर रही है। पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय को हिन्दू धर्म से बाहर किए जाने की मांग की है।

पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जाकिर नायक को शांति दूत बताने वाले दिग्विजयसिंह शुरू से हिन्दू धर्म के विरोधी रहे हैं। भगवा को आतंकवाद कहकर देशभर में बदनाम करने वाले दिग्विजय सिंह ही हैं। विधायक ने कहा कि दिग्विजय सिंह को किसी भी मंदिर में प्रवेश नहीं करने देना चाहिए और उन्हें हिन्दू धर्म से बाहर कर देना चाहिए। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और भारतीय जनता पार्टी के ही अन्य नेता भी दिग्विजयसिंह के विवादित बयान के लिए उनकी आलोचना कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को संत समागम में कहा था कि भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं। भगवा वस्त्र पहनकर बलात्कार हो रहे हैं। मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं। क्या यही हमारा धर्म है। (हि.स.)


Updated : 18 Sep 2019 2:27 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top