Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > दिग्विजय सिंह ने मायावती के आरोपों पर फिर से दी सफाई

दिग्विजय सिंह ने मायावती के आरोपों पर फिर से दी सफाई

दिग्विजय सिंह ने मायावती के आरोपों पर फिर से दी सफाई
X

भोपाल/स्वदेश वेब डेस्क। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की थी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह पर गठबंधन न होने देने का ठीकरा फोड़ा था। दिग्विजय सिंह ने मायावती के आरोपों पर ट्विटर के जरिए अपनी सफाई दी है और स्वयं को निर्दोष बताया है।

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भाजपा का सहयोगी बताते हुए कहा था कि उन्होंने ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस के साथ बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन नहीं होने दिया। उन्होंने प्रदेश मे अन्य क्षेत्रीय पार्टियों से गठबंधन की बात कही थी। मायावती द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर सफाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ एक न्यूज एजेंसी की खबर और एक अखबार में 20 सितम्बर को प्रकाशित समाचार को भी शेयर किया। इनमें कहा गया है कि 'मायावती ने प्रदेश के 22 उम्मीदवारों की सूची जारी की और कहा कि पार्टी मध्यप्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।' इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने दो ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा है- बहन जी ने 20 सितंबर को ही कह दिया था कि बसपा मप्र में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दूसरे ट्वीट में 20 सितम्बर को जारी समाचार के आधार पर दिग्विजय लिखा है- अब मैं कैसे कांग्रेस-बीएसपी गठबंधन को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार हो सकता हूं?

Updated : 4 Oct 2018 8:11 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top