Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > दिग्विजय ने सीएम से किया यह सवाल...

दिग्विजय ने सीएम से किया यह सवाल...

दिग्विजय ने सीएम से किया यह सवाल...
X

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान की गई एक टिप्पणी को लेकर राजनीति गर्माती दिख रही है। अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने भिंड में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह पर प्रदेश की शिक्षा को शिक्षाकर्मी और गुरूजियों के हवाले करने का आरोप लगाया था। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि अगर मैंने शिक्षाकर्मी रखकर पाप किया था, तो क्या शिवराजजी ने व्यापमं घोटाले के जरिए पुण्य कमाया है।

मुख्यमंत्री की जन अशीर्वाद यात्रा रविवार को भिंड पहुंची थी। यहां सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में उन्होंने दिग्विजय सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि शिक्षा की पूरी व्यवस्था चौपट करने का सबसे बड़ा पाप कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने किया है। शिक्षक की जगह शिक्षाकर्मी और गुरुजी रख दिए, जिनका मानदेय या सैलरी 500 रुपया या 1200 रुपए थी। मैं मानता हूं यह सबसे बड़ा पाप था, क्योंकि इससे भावी पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हुआ। ऐसी बदहाली की स्थिति में भाजपा ने मध्यप्रदेश संभाला। भाजपा ने शिक्षकों को सम्मान दिया। अपने ऊपर लगे आरोपों पर दिग्विजय ने ट्वीट कर शिवराज पर पलटवार किया है।

उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से लिखा है- अगर शिवराज जी मैंने मप्र के गाँवों के शिक्षाकर्मी बना कर पाप किया तो क्या आपने मप्र के बाहर से आयातित युवकों को व्यापमं द्वारा पैसा ले कर भर्ती कर पुण्य का काम किया। शर्म करो। आपका अहं और अहंकार आपको डुबायेगा। उन्होंने आगे लिखा है- बक़ौल मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान मैंने मप्र के गांवों के लड़कों लड़कियों को शिक्षा कर्मी बना कर बड़ा "पाप" किया। सुन रहे हो मेरे द्वारा किये गये "पाप" के शिक्षक कर्मी भाईयों और बहनों। शिवराज को सबक़ सिखाओ और मुझे भरोसा है आप इस अहंकारी को सबक़ सिखाओगे।

Updated : 31 July 2018 9:26 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top