Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > दिग्विजय ने लगाई भाजपा पर आरोपों की झड़ी, कहा भोपाल में हुआ 'दिखावटी विकास'

दिग्विजय ने लगाई भाजपा पर आरोपों की झड़ी, कहा भोपाल में हुआ 'दिखावटी विकास'

दिग्विजय ने लगाई भाजपा पर आरोपों की झड़ी, कहा भोपाल में हुआ दिखावटी विकास
X

भोपाल। भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर भोपाल के विकास के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के माध्यम पर भाजपा निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा ने शहर को दिखावटी विकास दिया। इनके विकास के सारे वादे अब तक अधूरे हैं।

दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और उनके विकास के दावों को दिखावटी बताते हुए कई सवाल खड़े किए। दिग्विजय ने ट्वीट कर लिखा 'नमस्कार। बीजेपी सरकार ने भोपाल के विकास के दावे किए मगर बिना नियोजन और आधे अधूरे काम ने शहर को 'दिखावटी विकास' ही दिया। अधूरी नर्मदा जल प्रदाय योजना और बीआरटीएस का फ्लॉप क्रियान्वयन इसका उदाहरण है। दिग्विजय ने आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि 'दावा था कि कोलार की पूरी लाइन को बदल कर शहर के हर घर तक नर्मदा का पानी पहुंचाया जाएगा। हुआ यह कि 2007 से शुरू हुआ काम अब तक पूरा नहीं हो पाया। 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हुए। नगर निगम के 19 जोन में से 11 में नर्मदा का पानी नहीं पहुंचा। 'दिखावटी विकास'!

दिग्विजय ने आरोप लगाते हुए कहा कि 'मिसरोद से बैरागढ़ तक 24 किमी लम्बे 329 करोड़ रुपये के बीआरटीएस ने दर्द ही दिया। इसके प्लान में जितने वादे किए थे, सब अधूरे रहे। लालघाटी से बैरागढ़ तक सर्विस रोड नहीं है, फुटओवर ब्रिज नहीं, कट प्वाइंट पर सिग्नल नहीं, न उचित स्टॉपेज बने न आवागमन आसान हुआ। 'दिखावटी विकास'! उन्होंने कहा कि जनता की तकलीफ दूर करने की जगह वे सायकिल ट्रैक और स्मार्ट रोड जैसी 'सजावट' में करोड़ों रुपये फूंकते रहे। आप ही सोचिये कितना असरकारी रहा है यह 'दिखावटी विकास'? आपकी हिस्सेदारी, मेरी जिम्मेदारी नर्मदे हर।

Updated : 26 April 2019 7:33 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top