Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > कांग्रेस ने भोपाल-इंदौर में किया विरोध प्रदर्शन, ED ऑफिस पर लगाया भाजपा का बोर्ड

कांग्रेस ने भोपाल-इंदौर में किया विरोध प्रदर्शन, ED ऑफिस पर लगाया भाजपा का बोर्ड

कांग्रेस ने भोपाल-इंदौर में किया विरोध प्रदर्शन, ED ऑफिस पर लगाया भाजपा का बोर्ड
X

भोपाल/इंदौर । सोनिया गांधी से ईडी द्वारा की जा रही पूछताछ का विरोध कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने ईडी दफ्तर के बोर्ड पर कालिख पोत दी और उस पर भाजपा कार्यालय का बोर्ड लगा दिया। बाद में इंदौर के ईडी ऑफिस में घुसने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता की पुलिस ने पिटाई कर दी।


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में 5 दिन में दूसरी बार पूछताछ चल रही है। यह पूछताछ दिल्ली में ईडी ऑफिस में हो रही है। कांग्रेस और इससे जुड़े संगठन इसी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इंदौर में विरोध प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता ऑफिस के अंदर घुस गए। उन्होंने कार्यालय के बोर्ड पर कालिख पोत दी और भाजपा कार्यालय का स्टीकर लगा दिया। पुलिस ने एक कार्यकर्ता को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। यहां यूकां प्रदेश महासचिव रमीज खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इधर, यूथ कांग्रेस ने भोपाल के ईडी ऑफिस में भी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का फ्लैक्स लगा दिया। इसके साथ ही अशोकनगर में भी कांग्रेसियों ने सत्याग्रह किया।

ईडी दफ्तर का नाम बदला -

यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रमीज खान ने बताया कि इंदौर ईडी दफ्तर का नाम बदलकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय करने के लिए यूथ कांग्रेस यहां पर आई थी। यह काम इसलिए किया जा रहा है कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को यहां प्रताड़ना दी जाती है। ईडी ऑफिस में हमारे कार्यकर्ता निखिल वर्मा ने भाजपा का स्टीकर चिपकाया तो पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया। हम कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र से शिकायत करेंगे।

Updated : 26 July 2022 1:19 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top