Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > देश में अराजकता फैला रहे हैं कांग्रेस और वामपंथी : साध्वी प्रज्ञा

देश में अराजकता फैला रहे हैं कांग्रेस और वामपंथी : साध्वी प्रज्ञा

देश में अराजकता फैला रहे हैं कांग्रेस और वामपंथी : साध्वी प्रज्ञा
X

भोपाल। सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में निकाली गई कांग्रेस की संविधान बचाओ न्याय शांति यात्रा पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और वामपंथी मिलकर पूरे देश में अराजकता का माहौल बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में निकाले गए कांग्रेस के पैदल मार्च पर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कहा कि ये लोग ही देश में आग लगा रहे हैं और देश का नुकसान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये लोग देश के दुश्मन हो सकते हैं लेकिन देश के हित में कभी खड़े नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि इनको जो करना है वह करने दो, देश की सुरक्षा के लिए हमारा हर राष्ट्रभक्त तैयार है। सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में देश पूरी तरह से सुरक्षित है।

उल्लेखनीय है कि भोपाल में कांग्रेस ने बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में न्याय शांति यात्रा का आयोजन किया था।

Updated : 25 Dec 2019 12:22 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top