Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > वीडी शर्मा ने पूछा सवाल - "दिल्ली में आग के लिए किसने बांटा पेट्रोल "

वीडी शर्मा ने पूछा सवाल - "दिल्ली में आग के लिए किसने बांटा पेट्रोल "

वीडी शर्मा ने पूछा सवाल - दिल्ली में आग के लिए किसने बांटा पेट्रोल
X

भोपाल। दिल्ली में हिंसा के बीच आग में झुलसने के बीच राजनैतिक पार्टियां सियासत कर रहीं हैं। इसी सियासत के बीच 3 दिन बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगा हैं। सोनिया गाँधी के इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर पलटवार करना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सोनिया गाँधी पर पलटवार किया हैं।

वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा है की वह पहले यह बताएं कि दिल्ली में आग लगाने और इसे फैलाने के लिए जो पेट्रोल बांटा गया वो किसने बांटा? वीडी शर्मा ने आगे पूछा कि दिल्ली में आग लगाने का काम किसने किया ये भी बताएं? वीडी शर्मा यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा दिल्ली के अंदर भ्रम और झूठ के लिए जो चीजें चलाने का प्रयास किया। उसके लिए जिम्मेदार कौन है? वीडी शर्मा ने एक के बाद एक कई सवाल कांग्रेस से पूछे हैं।



Updated : 26 Feb 2020 1:37 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top