Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष की कमान वीडी शर्मा को, जानिए उनका राजनैतिक सफर

प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष की कमान वीडी शर्मा को, जानिए उनका राजनैतिक सफर

प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष की कमान वीडी शर्मा को, जानिए उनका राजनैतिक सफर
X

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद विष्णुदत्त शर्मा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शर्मा के नाम की घोषणा की। मूल रूप से मुरैना के रहने वाले शर्मा वर्तमान में खजुराहो से सांसद है। छात्र जीवन से राजनीती में आये शर्मा लंबे समय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे। इससे पहले वह पार्टी में प्रदेश महामंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

प्रदेश की कमान अब तक राकेश सिंह के पास थी। अब यह जिम्मेदारी वीडी शर्मा संभालेंगे। भाजपा ने वीडी शर्मा को यह जिम्मेदारी सौपकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। अब तक सियासी गलियारों में यही माना जा रहा था की राकेश शर्मा दोबारा इस पद के लिए चुने जायेंगे। राकेश शर्मा के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को इस पद का दूसरा प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन पार्टी ने शर्मा के नाम का ऐलान कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

राजनीतिक सफर

विष्णु दत्त शर्मा का जन्म मुरैना के सुरजनपुर गांव में 1 अक्टूबर 1970 को हुआ। साल 1987 में विद्यार्थी परिषद से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत करने वाले शर्मा प्रदेश में पिछले 32 सालों से राजनीती में सक्रिय है। शर्मा विद्यार्थी परिषद से लेकर अब तक के करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके है। साथ ही कई राजनैतक आंदोलनों में भाग लेने के लिए पहचाने जाने वाले शर्मा की भाजपा में एक जमीनी नेता की छवि है।

विद्यार्थी परिषद में शर्मा साल 1993 से 1994 तक मप्र राज्य सचिव रहे। इसके बाद 1995 से 2013 तक संगठन के प्रचारक रहे। इसके बाद उन्हें एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव के पद की जिम्मेदारी संभाली। 2007 से 2009 तक एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव रहे। साल 2013 में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद साल 2013 से लेकर 2018 तक भाजपा में प्रचार के रूप में कार्य किया। साल 2016 में उन्हें प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिली। साल 2019 में शर्मा को पार्टी ने खजुराहो सीट से प्रत्याशी बनाया, वह यहां से चुनाव जीतकर वह पहली बार संसद पहुंचे। केंद्र की मोदी सरकार ने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री के तौर पर यह दायित्व सौंपा था।







Updated : 15 Feb 2020 4:16 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top