सिंधिया समर्थित विधायकों का भोपाल आगमन हुआ रद्द
स्वदेश डेस्क | 13 March 2020 12:30 PM GMT
X
X
भोपाल।प्रदेश के सिंधिया खेमे के बागी विधायक जो बेंगलुरु से भोपाल आ रहे थे। उनका किन्हीं कारणों से भोपाल आना रद्द हो गया हैं। जानकारी के अनुसार सभी विधायक अभी बेंगुलुरु एयरपोर्ट पर उपस्थित है। बताया जा रहा है की वह अब गुड़गांव जा सकते हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी के अन्य विधायक पहले से उपस्थित है।
विधानसभा स्पीकर ने बयान देते हुए कहा की "मुझे जानकारी मिली थी की जिन विधायकों को नोटिस दिया गया है। वह नोटिसों का जवाब देने के लिए आ रहे है। मैं उनका विधानसभा में पिछले तीन घंटो से इंतजार कर रहा था। अब विधायकों का भोपाल आगमन रद्द हो गया है मैं वापिस जा रहा हूँ।"
विधायकों का भोपाल आगमन रद्द होने की खबर आने के बाद भोपाल एयरपोर्ट पर उन्हें लेने के लिए कड़ी बसे और भाजपा कार्यकर्ता भी वापिस लौट गए हैं।
Updated : 14 March 2020 6:44 AM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire