भोपाल/स्वदेश वेब डेस्क। कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने 125 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर सकती है। इसके लिए पार्टी के नेता दिल्ली में बैठक करेंगे। बैठक छानबीन समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री के नेतृत्व में होगी। उसमें प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया व अन्य नेता भाग लेंगे। कांग्रेस ने करीब 90 सीटों पर नाम तय कर लिए हैं। पार्टी की कोशिश करीब 125 से 150 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय करने की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दो दिन से लगातार मैराथन बैठक कर रहे हैं। पार्टी ने अभी तक जिन उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं, वे उस पैनल से लिए गए हैं जो प्रदेश कांग्रेस की ओर से भेजे गए थे। पार्टी की कोशिश है कि उम्मीदवारों के नाम सबकी सहमति से तय हों ताकि बाद में विवाद की गुंजाइश न बने, यही कारण है कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। पार्टी उन सीटों पर नामों का ऐलान बाद में करेगी, जहां पर विवाद की आशंका है।
Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > विधानसभा चुनाव : कांग्रेस आज कर सकती है उम्मीदवारों के नाम फाइनल
विधानसभा चुनाव : कांग्रेस आज कर सकती है उम्मीदवारों के नाम फाइनल
Swadesh Digital | 11 Oct 2018 5:27 AM GMT
X
X
Updated : 2018-10-11T16:32:20+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire