Home > Lead Story > यौन उत्पीड़न की आवाज उठाने वाली महिलाओं को न्याय मिलेगा

यौन उत्पीड़न की आवाज उठाने वाली महिलाओं को न्याय मिलेगा

यौन उत्पीड़न की आवाज उठाने वाली महिलाओं को न्याय मिलेगा
X

नई दिल्ली/स्वदेश वेब डेस्क। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने आज विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सरकार की तरफ से चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि जिस व्यक्ति पर सवाल उठे हैं, उसे ही इसका जवाब देना चाहिए। स्मृति ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यौन उत्पीड़न का आवाज उठाने वाली महिलाओं को न्याय मिलेगा।

ईरानी ने गुरुवार को कहा कि जिस व्यक्ति पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं, उस व्यक्ति को ही इस बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए क्योंकि जब ये घटनाएं हुईं तो वह वहां उपस्थित नहीं थी। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि मीडिया अपनी महिला सहकर्मियों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि यौन उत्पीड़न की घटनाओं को सामने लाने वाली महिलाओं का न तो मजाक उड़ाना और न ही उन्हें शिकार बनाया जाना चाहिए।

स्मृति ईरानी ने कहा कि महिलाएं कार्य स्थल पर प्रताड़ित या यौन उत्पीड़न का शिकार होने नहीं जाती हैं। वे अपने सपनों को पूरा करने और एक सम्मानित जीवन जीने के लिए जाती हैं। मुझे उम्मीद है कि जो महिलाएं आज आवाज उठा रही हैं उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर सात महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। मंत्री पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों ने सरकार के लिए भी असहज स्थिति उत्पन्न कर दी है।

Updated : 12 Oct 2018 2:03 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top