Home > Lead Story > सर्दी का मौसम : देश के कई राज्यों में पारा शून्य से नीचे आया, लोग बेहाल

सर्दी का मौसम : देश के कई राज्यों में पारा शून्य से नीचे आया, लोग बेहाल

सर्दी का मौसम : देश के कई राज्यों में पारा शून्य से नीचे आया, लोग बेहाल
X

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे देश में ठंड व शीतलहर का कहर बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में रविवार की सुबह ठिठुरन से शुरू हुई। उत्तर भारत में भी शीतलहर और ठंड अपना असर दिखा रही है। वहीं, देश के दूसरे हिस्सों में भी तापमान में कमी दर्ज की गई है। लोग ठंड के कारण बेहाल हैं और घरों में दुबके रहने के लिए विवश हैं| जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया हैं। जम्मू कश्मीर के शोपियां में -09 डिग्री, अनंतनाग में -05 डिग्री, शिमला में 0.0 डिग्री, मनाली में -08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतना ही नहीं झारखण्ड राज्य में दशकों बाद पारा शून्य से नीचे चला गया है |

देश के कई राज्यों में ठंड और शीतलहर ने तबाही मचा रखी है और लोग ठंड के कारण बेहाल हैं और घरों में दुबके रहने के लिए विवश हैं | देश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में कमी दर्ज की गई। पंजाब के अमृतसर में 04 डिग्री, गुजरात के अहमदाबाद में 10 डिग्री, आगरा में 06 डिग्री, कोलकता में 11 डिग्री, गुवाहाटी में 08 डिग्री, चण्डीगढ़ में 6 डिग्री, चेन्नई में 22 डिग्री, पटना में 7 डिग्री, पुणे में 10 डिग्री, फरीदाबाद में 6 डिग्री, बेंगलुरु में 14 डिग्री, भोपाल में 5 डिग्री, मुंबई में 19 डिग्री, रांची में 05 डिग्री, रायपुर में 07 डिग्री, लखनऊ में 06 डिग्री, लुधियाना में 04 डिग्री, सूरत में 19 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Updated : 5 Jan 2019 9:41 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top