Home > Lead Story > हजारीबाग में टूटी मिली महात्मा गांधी की मूर्ति

हजारीबाग में टूटी मिली महात्मा गांधी की मूर्ति

हजारीबाग में टूटी मिली महात्मा गांधी की मूर्ति
X

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त पाई गई। शहर के कुम्हार टोली पार नाला वार्ड नंबर 24 में महात्मा गांधी के स्मारक स्थल पर बापू की यह प्रतिमा लगी थी, जिसे शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके के लोगों में काफी आक्रोश है। हजारीबाग सदर थाना में इसकी शिकायत दर्ज करा दी गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि 8 फरवरी की शाम को बापू की प्रतिमा को खंडित किया गया है। गांधीजी के स्मारक के रूप में 2 फरवरी, 1948 को बापू की यह प्रतिमा स्थापित की गई थी। गांधी स्मारक समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने सदर थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। स्थानीय लोग प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सदर थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि स्मारक समिति के पदाधिकारियों ने मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। वहीं, गांधी स्मारक समिति के लोगों का आरोप है कि थाना की ओर से क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जांच के लिए पैंथर की टीम को भेजा गया था। इसके बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Updated : 9 Feb 2020 11:28 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top