Home > Lead Story > साध्वी प्रज्ञा सिंह ने ली भाजपा की सदस्यता, भोपाल से दिग्विजय के खिलाफ लडेंगी चुनाव

साध्वी प्रज्ञा सिंह ने ली भाजपा की सदस्यता, भोपाल से दिग्विजय के खिलाफ लडेंगी चुनाव

साध्वी प्रज्ञा सिंह ने ली भाजपा की सदस्यता, भोपाल से दिग्विजय के खिलाफ लडेंगी चुनाव
X

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से होगा। इसके अलावा पार्टी ने गुना से डॉ केपी यादव, सागर से राज बहादुर सिंह और विदिशा से रमाकांत भार्गव को उम्मीदवार बनाया है। 2014 में विदिशा से सुषमा स्वराज ने जीत दर्ज की थी, किंतु इस बार उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। इस कारण इस सीट पर नया उम्मीदवार घोषित किया गया है।

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने बुधवार को मध्य प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को प्रत्याशी घोषित किया गया है। मालेगांव विस्फोट से चर्चा में आईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को शक के आधार पर आरोपी बनाया गया था। वह 9 साल तक जेल में रहीं और फिलहाल जमानत पर हैं। साध्वी प्रज्ञा का दावा है कि भगवा आतंकवाद के कथित षड्यंत्र के तहत उन्हें फंसाया गया। भगवा आतंकवाद का नाम देने वालों और उसे प्रचारित करने वालों में कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। साध्वी प्रज्ञा अब चुनावी मैदान में इसका जवाब देंगी। साध्वी ने बुधवार को मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की औपचारिक सदस्यता ग्रहण की।

Updated : 17 April 2019 3:20 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top