Home > Lead Story > राम का अस्तित्व नकारने वाले अब उन्हीं की शरण में नतमस्तक : स्मृति ईरानी

राम का अस्तित्व नकारने वाले अब उन्हीं की शरण में नतमस्तक : स्मृति ईरानी

राम का अस्तित्व नकारने वाले अब उन्हीं की शरण में नतमस्तक : स्मृति ईरानी
X

नई दिल्ली/भदोही। भाजपा नेता एवं केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को भदोही में आयोजित विजय संकल्प सभा में नेहरू गांधी परिवार पर हमला बोला। पूर्वांचल में प्रियंका की बोट यात्रा पर भी तंज कसा कसते हुए ईरानी ने कहा कि अदालत में राम का अस्तित्व नकारने वाली कांग्रेस अब उन्हीं के शरण में हैं। हिन्दुओं को आतंक का समर्थक बताने वाले जनेऊ पहन कर घूम रहे हैं। विदेश में रहने वाले गंगा दर्शन कर रहे हैं।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गुलाबधर मिश्र राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधती रहीं। पुलवामा हमले पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान के साथ खड़ी है। वह देश के सैनिकों के साथ गद्दारी कर रही है।

राहुल गांधी के गुरु सैम पित्रोदा पाकिस्तान की वकालत कर रहे हैं। जवानों की शहादत पर राजनीति कर रहे हैं। सैम पित्रोदा बालाकोट हमले पर सबूत की गंदी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस और उसकी महामिलावटी राजनीति को धिक्कार है। ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के 60 साल में ऊंचाहार से अमेठी तक ट्रेन नहीं चली। यह कोई कर सकता है तो उसे प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं। साथ ही सपा-बसपा के गठबंधन पर हमला बोला।

कपड़ा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का हाथ हमेशा तिजोरी पर रहा है। इसलिए उसने देश का खजाना लूट लिया है। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की तरफ से भदोही को दी गई योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, वृद्धा पेंशन व छात्रवृत्ति योजना आदि का​ प्रमुख रूप से जिक्र किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर भी उन्होंने केन्द्र सरकार की तारीफ की। इस दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी सभा को संबोधित किया। इस दौरान भदोही विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर व पूर्व विधायक पंकज संगीता खन्ना आदि मौजूद रहे।

Updated : 26 March 2019 10:33 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top