Home > Lead Story > राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी जी का निधन

राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी जी का निधन

राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी जी का निधन
X

नई दिल्ली। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का आज निधन हो गया। राजस्थान बीजेपी चीफ मदन लाल सैनी ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में देर शाम अंतिम सांस ली। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर शोक जताया है। अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है कि भाजपा राजस्थान के अध्यक्ष मदन लाल सैनी जी के निधन के बारे में सुनकर हैरान और दुखी हूं। मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के सदस्यों के साथ हैं। भगवान उन्हें यह नुकसान सहने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।

Updated : 24 Jun 2019 2:48 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top