- देश के 14वें उपराष्ट्रपति बने जगदीप धनखड़, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ
- मेक्सिको के राष्ट्रपति ने दुनिया में शांति के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का दिया प्रस्ताव
- मप्र कैबिनेट निर्णय : किसानों को शून्य ब्याज दर पर मिलेगा फसल ऋण
- ICC T20 रैंकिंग में सूर्यकुमार दूसरे नंबर पर कायम, श्रेयस अय्यर ने लगाई बड़ी छलांग
- सरकार 31 अगस्त से एयरलाइंस पर हटाएगी किराया कैप, कंपनी अपने हिसाब से तय करेंगी फेयर
- जस्टिस उदय उमेश ललित बने देश के 49वें CJI, एनवी रमना की लेंगे जगह
- देश में 70 साल बाद दिखेंगे चीते, अफ्रीका से 16 घंटे में पहुंचेंगे ग्वालियर
- नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, देश भर में दर्ज सभी केस दिल्ली ट्रांसफर
- IAS सौम्या शर्मा की कहानी, 16 साल की उम्र में खो दी थी सुनने की शक्ति, एक बार में पाई सफलता
- ग्वालियर में महापौर ने किया मेयर इन काउन्सिल का गठन, इन...पार्षदों को मिली जगह

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंधेंगे कल, डॉ गुरप्रीत होंगी दुल्हन
X
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। कल गुरूवार को चंडीगढ़ में डॉ गुरप्रीत कौर के साथ फेरे लेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कुछ खास लोग ही शादी में शामिल होंगे। ये कार्यक्रम मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर आयोजित होगा। भगवंत मान अभी 48 वर्ष के है उनका पहली पत्नी से चार साल पहले तलाक हो चूका है।
बता दें की मुख्यमंत्री मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे बेटा दिलशान (17) और बेटी सीरत कौर मान (21) भी है। दोनों बच्चे अपनी माँ इंदरप्रीत कौर के साथ अमेरिका में रहते है। 20 मार्च 2015 को भगवंत मान इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी अर्जी में भगवंत मान की पत्नी ने शर्त रखी थी कि वे अगर मान भारत छोड़कर कैलिफोर्निया शिफ्ट हो जाते हैं तो तलाक की अर्जी वापस ले लेंगी। भगवंत मान ने दलील दी थी की वे राजनीति नहीं छोड़ सकते। लोगों ने विशवास जताकर उन्हें चुना है, वह लोगों को धोखा नहीं दे सकते।