जामिया के बाद अब सीलमपुर में हिंसक हुआ प्रदर्शन, आगजनी के बाद मेट्रो स्टेशन बंद, देखें वीडियो
X
नईदिल्ली। नागरिकता कानून के विरोध में आज मंगलवार को सीलमपुर और जाफराबाद के इलाके में जबरदस्त हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जमकर पथराव और आगजनी की। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। हालात को देखते हुए 5 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए। जबकि पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और जामिया इलाके में हुए हिंसक प्रदर्शन पर जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 10 लोगों को इसमें गिरफ्तार किया गया है और सभी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं।
हिंसक प्रदर्शनों को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार प्रदर्शन दोपहर एक बजे शुरू हुआ। एक दम से भीड़ सीलमपुर टी-पॉइंट पर इकट्ठा होनी शुरू हुई। लोगों ने राष्ट्रीय नागरिकता कानून के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। बाद में पथराव और तोड़फोड़ होने लगी।
इन हिंसक प्रदर्शनों के चलते दिल्ली मेट्रो के सात स्टेशनों सीलमपुर, गोकुलपुरी, वेलकम, जाफराबाद, मौजपुर और बाबरपुर को बंद करना पड़ा। इसके अलावा पिंक लाइन पर जोहरी एनक्लेव और शिव विहार को भी एहतियातन बंद कर दिया गया है।
Swadesh News
Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you