Home > Lead Story > CAA : जामा मस्जिद पर भीम आर्मी के प्रदर्शन को लीड कर रहे चंद्रशेखर को हिरासत में लिया गया, 4 मेट्रो स्टेशन बंद

CAA : जामा मस्जिद पर भीम आर्मी के प्रदर्शन को लीड कर रहे चंद्रशेखर को हिरासत में लिया गया, 4 मेट्रो स्टेशन बंद

CAA : जामा मस्जिद पर भीम आर्मी के प्रदर्शन को लीड कर रहे चंद्रशेखर को हिरासत में लिया गया, 4 मेट्रो स्टेशन बंद
X

नई दिल्ली। जामा मस्जिद इलाके में जुमे की नामाज पढ़ने के बाद लोगों ने शांतिपूर्वक नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध में प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर भी इस समय वहां पर मौजूद हैं। इस समय पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्वक चल रहा है। जामा मस्जिद के गेट नंबर 2 से इस समय कुछ नमाजी बाहर भी निकल रहे हैं। नमाजियों के हाथ में पोस्टर-बैनर मौजूद हैं। इसमें नागरिकता कानून विरोधी नारे लिखे हुए हैं। कुछ नमाजियों के हाथ में तिरंगा भी है। अभी तक का पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्वक चल रहा है सुरक्षा के मद्देनजर 3 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं। इस दौरान जामा मस्जिद के बाहर भारी संख्या पुलिस बल तैनात है। दिल्ली के जामिया में आज धारा 144 नहीं लगाई गई है।

LIVE अपडेट...

-जामा मस्जिद पर भीमा आर्मी के प्रदर्शन को लीड कर रहे चंद्रशेखर को हिरासत में लिया गया

-नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने चावरी बाजार, लाल क़िला और जामा मस्जिद के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।

-नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन और सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ योगी सरकार सख्त ऐक्शन के मूड में है। संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रदेशभर में करीब 3,000 लोग हिरासत में लिए गए हैं। सिर्फ राजधानी लखनऊ में हिंसा के बाद 102 लोग हिरासत में लिए गए, जबकि 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो टूक कहा है कि हिंसा फैलाने वालों की पहचान कर ली गई है और उनकी संपत्ति जब्त कर नुकसान की भरपाई की जाएगी।

-शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इंटरनेट की सुविधा को बंद कर दिया गया है। लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान 16 पुलिसकर्मी घायल हाे गए हैं। एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई हैं।

-नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान मांग कर रहे हैंकि CAA कानून को वापस लिया जाए।

-दिल्ली के जामिया में आज धारा 144 नहीं लगाई गई है। आज जुम्मे की नमाज़ है, यही कारण है कि प्रदर्शनकारियों को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस को देखकर लोग ना भड़के, इसलिए पुलिस दूर ही रहेगी। दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों को खोल दिए गए है।

Updated : 23 Dec 2019 10:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Amit Senger

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top