Home > Lead Story > राष्ट्रपति ने केरल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से की बात, कहा- पूरा देश बाढ़ पीड़ितों के साथ

राष्ट्रपति ने केरल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से की बात, कहा- पूरा देश बाढ़ पीड़ितों के साथ

राष्ट्रपति ने केरल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से की बात, कहा- पूरा देश बाढ़ पीड़ितों के साथ
X

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को केरल के राज्यपाल पी सदाशिवम और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने राज्य की जनता को आश्वासन दिया कि पूरा देश उनके साथ था।

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट संदेश में राज्य में जारी राहत और बचाव कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें आपस में मिल जुलकर बचाव और राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। उन्होंने राज्य के लोगों को आश्वासन दिया कि इन हालात में पूरा देश उनके साथ है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संतोष व्यक्त किया कि केरल में बचाव और राहत कार्यों में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने राज्य और केंद्रीय स्तर पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और सार्वजनिक अधिकारियों जैसे राहत एजेंसियों की प्रतिक्रिया और प्रतिबद्धता के लिए प्रशंसा की।

उल्लेखनीय है कि बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से केरल में अब तक 370 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्र सरकार के साथ-साथ विभिन्न राज्य भी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे केरल के लिए आर्थिक मदद को आगे आए हैं।

Updated : 19 Aug 2018 5:11 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top