जीत पर पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बोले - सबका साथ+सबका विकास+ सबका विश्वास
X
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि यह भारतवासियों की जीत है। पीएम मोदी ने लिखा, 'सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत' इस ट्वीट के साथ पीएम मोदी ने जीत पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।
भाजपा फिर से सत्ता पर काबिज होने के लिए तैयार है। उन्होंने इस प्रदर्शन को 'सबका विश्वास' बताया। मोदी ने यह भी कहा कि भारत के लोगों द्वारा एक मजबूत और समावेशी भारत का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास विजयी भारत। हम साथ बढ़ेंगे। साथ समृद्ध होंगे। साथ में हम एक मजबूत और समावेशी भारत का निर्माण करेंगे। भारत फिर जीत गया। हैशटैगविजयीभारत।"
गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिक बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखने की प्रबल संभावना के बीच उन्होंने यह टिप्पणी की। रुझानों के मुताबिक, 542 सीटों में से 301 सीटों पर भाजपा आगे है।
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in