Home > Lead Story > #NamasteyTrump : मोटेरा स्टेडियम में बोले पीएम मोदी - ट्रंप ने बढ़ाया भारत का गौरव

#NamasteyTrump : मोटेरा स्टेडियम में बोले पीएम मोदी - ट्रंप ने बढ़ाया भारत का गौरव

#NamasteyTrump : मोटेरा स्टेडियम में बोले पीएम मोदी - ट्रंप ने बढ़ाया भारत का गौरव
X

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपने अभी जो भारत के बारे में कहा, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, स्वामी विवेकानंद को श्रद्धापूर्वक याद किया, भारत के लोगों के सामर्थ्य, उपलब्धियां और संस्कृति के बारे में कहा, मेरे बारे में भी काफी कुछ कहा। मैं हर भारतवासी की तरफ से आपका आभार व्यक्त करता हूं।

उन्होंने कहा कि दो व्यक्ति हों या दो देशों के संबंध, उसका सबसे बड़ा आधार होता है, विश्वास। पिछले कुछ वर्षों में भारत और अमेरिका के बीच विश्वास जिस नई ऊंचाई में पहुंचा है, वो ऐतिहासिक है। अमेरिका की अपनी यात्राओं में मैंने इस विश्वास को दिनों-दिन बढ़ते हुए देखा है।

पीएम ने कहा कि आज भारत एक साथ सबसे ज्यादा सैटेलाइट भेजने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहा है। आज भारत सबसे तेज वित्तीय समावेशन करके भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहा है। आज जो देश भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है, वो देश है अमेरिका। आज भारत की सेनाएं जिस देश के साथ सबसे ज्यादा युद्ध अभ्यास कर रही हैं- वो है अमेरिका। आज जिस देश के साथ भारत की सबसे व्यापक रीसर्च एंड डवलपमेंट पार्टनरशिप है- वो है अमेरिका।

इससे पहले पीएम मोदी ने 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारत माता की जय' के नारे के साथ भाषण की शुरुआत की। पीएम मोदी ने ट्रंप को मेरे दोस्त कहकर संबोधित करते हुए कहा कि वह अमेरिका की लंबी यात्रा करके आए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज मोटेरा स्टेडियम में एक नया इतिहास बन रहा है, आज हम इतिहास को दोहराते हुए भी देख रहे हैं। आज मोटेरा स्टेडियम में एक नया इतिहास बन रहा है, आज हम इतिहास को दोहराते हुए भी देख रहे हैं। इस कार्यक्रम का जो नाम है 'नमस्ते' उसका मतलब भी बहुत गहरा है। ये दुनिया कि प्राचीनतम भाषाओं में से एक संस्कृत भाषा का शब्द है। इसका भाव है कि सिर्फ व्यक्ति को ही नहीं, उसके भीतर व्याप्त देवता को भी नमन।

उन्होंने कहा कि एक स्वतंत्र लोगों की ज़मीन है, तो दूसरा पूरे विश्व को एक परिवार मानता है। एक को स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी पर गर्व है तो दूसरे को, दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा- सरदार पटेल की स्टेचू ऑफ यूनिटी का गौरव है।

पीएम ने कहा कि प्रेसिडेंट ट्रंप की ये यात्रा, भारत और अमेरिका के संबंधों का नया अध्याय है। एक ऐसा अध्याय, जो अमेरिका और भारत के लोगों की प्रगति और समृद्धि का नया दस्तावेज बनेगा। उन्होंने कहा कि मेलानिया कहती हैं- बी बेस्ट! आपने अनुभव किया होगा कि आज के स्वागत समारोह में भी लोगों की यही भावना प्रकट हो रही है। अमेरिका की पहली लेडी मेलानिया ट्रंप, आपका यहां होना सम्मान की बात है। हेल्थी और हैप्पी अमेरिका के लिए आपने जो किया है, उसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। समाज में बच्चों के लिए आप जो कर रही हैं, वो प्रशंसनीय है।

Updated : 24 Feb 2020 9:40 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top