Home > Lead Story > "शतक में धार भी है, रफ्तार भी है"

"शतक में धार भी है, रफ्तार भी है"

शतक में धार भी है, रफ्तार भी है
X

नासिक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के नासिक में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। यहां वे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान को शुरू करेंगे। इसके अलावा वे महजनादेश यात्रा का समापन भी करेंगे। बता दें कि ये यात्रा राज्य से मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने शुरू किया था। गौरतलब है कि बीते 12 दिनों में ये दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र महाराष्ट्र में हैं। इससे पहले 7 सितंबर को उन्होंने मुंबई और औरंगाबाद का दौरा किया था। यहां उन्होंने कई विकासीय परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था।

- केंद्र में नई सरकार को बनें 100 दिन पूरे हो चुके हैं और इस सरकार का पहला शतक आपके सामने है। इस शतक में धार भी है, रफ़्तार भी है और आने वाले 5 वर्षों की साफ़ सुथरी तस्वीर भी है: पीएम मोदी

- जब लोकसभा का चुनाव हुआ, तो 60 साल के बाद पहली बार एक सरकार दोबारा चुनकर आई और पहले से ज्यादा बहुमत के साथ चुनकर आई। जब आप ताकत देते हैं तो सरकार कैसे काम करती है, हमारी सरकार के प्रथम 100 दिन का कार्यकाल इसका उदाहरण है: पीएम मोदी

-महाराष्ट्र के एक बार फिर देवेंद्र जी के नेतृत्व में स्थिर सरकार को एक बार फिर लानाा चाहिए। आपने देखा है कि आप ताकत देते हैं तो सरकार कैसे ताकत से काम करती है। भाजपा की सरकार हमेशा अपना रिपोर्ट कार्ड देती रही है- पीएम मोदी

- मुंबई महानगरी की चकाचौंध में महाराष्ट्र के दूर दराज के क्षेत्र, वहां के गरीब, किसान राजनीतिक अस्थिरता के शिकार हो गए। देवेंद्र जी ने 5 साल महाराष्ट्र की सेवा की इसके लिए मैं बधाई देता हूं। देवेंद्र जी ने महाराष्ट्र को नई दिशा दी है। लेकिन अच्छा होता कि पहले भी यहां की सरकारे कार्यकाल पूरा करतीं।- पीएम मोदी

-महाराष्ट्र की जनता ने ठान ली है कि आशीर्वाद उसे ही मिलेगा जो आशाओं पर खरा उतरेंगे।- पीएम मोदी

- जब लोकसभा चुनाव चरम पर थे तब मैं डिंडोरी में कथा करने आया था। वहां उभरे जन सैलाब ने ऐसे वाइब्रेशन क्रिएट किए कि भाजपा को और प्रचंड बना दिया था। लेकिन ये रैली उससे भी प्रचंड दिखाई पड़ रही है। दूर दूर तक लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। :पीएम मोदी

- आज मैं एक विशेष धन्यता अनुभव कर रहा हूं और मैं इसे अपने जीवन का बहुमूल्य पल मानता हूं। आज छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज छत्रपति उदयन ने मेरे सिर पर एक छत्र रखा है। ये सम्मान भी है और छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति दायित्व का भी प्रतीक है: पीएम मोदी

Updated : 19 Sep 2019 9:31 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top