Home > Lead Story > पाकिस्तानी सेना ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तानी सेना ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तानी सेना ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
X

जम्मू। पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर शनिवार शाम पाकिस्तानी सेना द्वारा एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।

इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने जिले की नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों, किर्नी व कस्बा क्षेत्रों को निशाना बना भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शेल दागे। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना भी करारा जवाब दे रही है। समाचार लिखने तक दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी थी। इस गोलीबारी में फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Updated : 23 March 2019 3:29 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top