Home > Lead Story > पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद
X

जम्मू। रंगों के त्योहार होली पर भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया। उसकी सेना ने गुरुवार को राजौरी जिले के सुन्दरबनी सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारी गोलीबारी की। एक जवान शहीद हो गया है। भारतीय जवानों ने भी पड़ोसी देश द्वारा की गई गोलीबारी का कारारा जवाब दिया है।

सुन्दरबनी सेक्टर की नियंत्रण रेखा स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर पाकिस्तानी सेना नें भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे। इसमें भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां जवान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक दोनों और से रूक-रूक कर गोलीबारी जारी थी। खबर लिखे जाने तक शहीद जवान के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी थी।

Updated : 21 March 2019 8:17 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top