Home > Lead Story > उत्तर भारत में नशे के खिलाफ एक नई जंग शुरू, चंडीगढ़ में बन रही है रणनीति

उत्तर भारत में नशे के खिलाफ एक नई जंग शुरू, चंडीगढ़ में बन रही है रणनीति

उत्तर भारत में नशे के खिलाफ एक नई जंग शुरू, चंडीगढ़ में बन रही है रणनीति
X

चंडीगढ़। उत्तरी भारत के राज्यों में नश के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए छह राज्यों की सरकारों ने कमर कस ली है। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, चंडीगढ़ व राजस्थान की सरकारों द्वाराें द्वारा नशे के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया जायेगा। जिसकी भूमिका तय करने के लिए सोमवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में इन राज्यों के उच्चाधिकारियों के एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया है। नशे के खिलाफ यह राज्य कितने गंभीर हैं। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत स्वयं मौजूद हैं। जबकि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठक में भाग ले रहे हैं।

Updated : 20 Aug 2018 2:26 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top