Home > Lead Story > नवजोत सिंह सिद्धू ने वापस लिया अपना इस्तीफा, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे

नवजोत सिंह सिद्धू ने वापस लिया अपना इस्तीफा, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बोले सिद्धू, सारे मुद्दे सुलझा लिए गये

नवजोत सिंह सिद्धू ने वापस लिया अपना इस्तीफा, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे
X

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। सिद्दू ने कहा कि सभी मुद्दों को सुलझा लिया गया है।

पंजाब कांग्रेस प्रभारी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने भी साफ कहा है कि सिद्धू पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। रावत ने कहा कि सिद्धू ने आज राहुल गांधी से मुलाकात कर उनसे संवाद किया। सभी मुद्दों को सुलझा लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद उन्हें गुरुवार को दिल्ली तलब किया गया था। सिद्धू ने कल कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की जिसके बाद उन्होंने आज राहुल गांधी से भी मुलाकात की।

Updated : 16 Oct 2021 6:39 PM GMT
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top