Home > Lead Story > गर्मी से मिलेगी राहत, 1 जून तक केरल पहुंचेगा मानसून, जानिए आपके राज्य में कब देगा दस्तक

गर्मी से मिलेगी राहत, 1 जून तक केरल पहुंचेगा मानसून, जानिए आपके राज्य में कब देगा दस्तक

गर्मी से मिलेगी राहत, 1 जून तक केरल पहुंचेगा मानसून, जानिए आपके राज्य में कब देगा दस्तक
X

नईदिल्ली। देश के कई राज्यों में नवतपा के चलते भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसके कारण लोग जल्द इससे राहत पाने के लिए मानसून के आने का इंतजार कर रहे है। मौसम विभाग ने इस संबंध में एक अच्छी खबर दी है। विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून श्रीलंका के ऊपर से निकलते हुए केरल की ओर बढ़ने लगा है। ऐसे में 1 जून तक केरल व लक्षद्वीप में इसके पहुंचने की संभावना है।इससे पहले मौसम विभाग ने 27 मई का समय दिया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मौसम विभाग का इस संबंध में कहना है की मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव, लक्षदीव के आसपास के इलाकों में सक्रिय है तथा इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थितियां बनी हुई हैं। देश में 1 जून तक मानसून आ सकता है, जिसके बाद केरल, लक्षद्वीप, अंडमान में तेज बारिश हो सकती है। बता दें की केरल में मानसून की दस्तक के बाद यह धीरे-धीरे आगे बढ़ता है तथा 27 जून तक दिल्ली पहुंचता है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून -

  • 1 जून को केरल, लक्षद्वीप,
  • 5 जून को आंध्र प्रदेश कर्नाटक,
  • 10 से 15 जून के बीच तेलांगना, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड,
  • 16 से 20 जून के बीच मप्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात
  • 21 से 25 जून के बीच राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल, असम, पूर्वोत्तर
  • 26 से 30 जून के बीच हरियाणा, पंजाब पहुंचने के आसार है।



Updated : 2 Jun 2022 12:23 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top