Home > Lead Story > झारखंड विधानसभा के परिणामों को लेकर मोदी और शाह ने किया यह ट्वीट, कहा- उठाते रहेंगे जनता के मुद्दे

झारखंड विधानसभा के परिणामों को लेकर मोदी और शाह ने किया यह ट्वीट, कहा- उठाते रहेंगे जनता के मुद्दे

झारखंड विधानसभा के परिणामों को लेकर मोदी और शाह ने किया यह ट्वीट, कहा- उठाते रहेंगे जनता के मुद्दे
X

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को झारखंड विधानसभा के रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी पार्टी राज्य की जनता की सेवा करती रहेगी। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कई वर्षों तक राज्य की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं झारखंड के लोगों को धन्यवाद देता हूं।

साथ ही मैं पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों और कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं।" प्रधानमंत्री ने राज्य की जनता की सेवा करने का आश्वासन देते हुए कहा, "हम आने वाले समय में राज्य की सेवा करते रहेंगे और लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाते रहेंगे।"

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह ने रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी राज्य की जनता के जनादेश का सम्मान करती है। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से कहा, हम झारखंड की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं।

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था, उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। पार्टी प्रमुख ने राज्य के कार्यकर्ताओं को भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।

झारखंड में फिलहाल जो स्थिति है उसके हिसाब से झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस व राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन ने 21 सीटें जीत ली हैं, जबकि 26 पर आगे है। भाजपा ने 16 जीती, 9 पर आगे, झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) ने 1 जीती 2 पर आगे, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (एजेएसयू) ने 1 जीती 1 पर आगे और अन्य ने 1 जीती और 3 पर आगे है।

Updated : 23 Dec 2019 2:59 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top