Home > Lead Story > पाक से लौटे हामिद की मां विदेश मंत्री से बोली, 'मेरा भारत महान, मेरी मैडम महान'

पाक से लौटे हामिद की मां विदेश मंत्री से बोली, 'मेरा भारत महान, मेरी मैडम महान'

पाक से लौटे हामिद की मां विदेश मंत्री से बोली, मेरा भारत महान, मेरी मैडम महान
X

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में 6 साल कैद रहकर स्वदेश लौटे भारतीय युवक हामिद नेहल अंसारी की मां ने अपने बेटे के साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। अपने बेटे हामिद को पाकिस्तान की जेल से छुड़वाने, उसे भारत वापस लाने में विदेश मंत्रालय के किए प्रयासों से खुश हामिद की मां विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलकर अपने आंसू नहीं रोक पाई। रोते हुए बोली कि मेरा देश महान है, मेरी मैडम महान हैं, सब मैडम ने किया है। देश की मीडिया को धन्यवाद देते हुए हामिद की मां ने कहा कि मेरे देश की मीडिया ने बहुत साथ दिया और हमारी बात को उठाया।

बुधवार को हामिद, उसकी मां और परिजनों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। सुषमा स्वराज ने रोते हुए हामिद और उसके परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि मान लीजिए कि वह जिंदगी का बुरा वक्त था, जो बीत गया।

पाकिस्तान की जेल में 6 साल कैद रहकर भारतीय युवक हामिद नेहल अंसारी मंगलवार को वापस भारत लौटा है। हामिद को पाक प्रशासन ने पंजाब के अटारी स्थित वाघा बार्डर पर भारत सरकार के अधिकारियों को सौंपा। भारतीय युवक हामिद नेहल अंसारी छह साल से पाक जेल में कैद था। उसे पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जासूसी करने और राष्ट्रद्रोही गतिविधियों में शामिल होने के जुर्म में तीन साल की सजा सुनाई थी। मुंबई के वर्सोवा के रहने वाले भारतीय युवक हामिद नेहल अंसारी ने बीई, एमबीए किया था और मुंबई के एक प्रबंधन कॉलेज में पढ़ाता था। हामिद की दोस्ती एक पाकिस्तानी लड़की से सोशल मीडिया के जरिए हुई। हामिद उस लड़की से निकाह करने के लिए अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान में घुसा, जहां एक होटल में उसे पकड़ लिया गया। बाद में हामिद को फर्जी दस्तावेज बनाने, जासूसी करने, पाक विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में सैन्य अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई। (हिस)

Updated : 5 Jan 2019 8:51 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top