Home > Lead Story > मल्लिकार्जुन ने नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा, त्रिपाठी का पर्चा रद्द, अब खड़गे बनाम थरूर

मल्लिकार्जुन ने नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा, त्रिपाठी का पर्चा रद्द, अब खड़गे बनाम थरूर

मल्लिकार्जुन ने नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा, त्रिपाठी का पर्चा रद्द, अब खड़गे बनाम थरूर
X

नईदिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव अब मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच होगा। तीसरे प्रत्याशी झारखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री केएन त्रिपाठी का नामांकन रद्द हो गया है। हालांकि नाम वापसी की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर है। इसलिए उसी दिन तय होगा की चुनाव होगा या नहीं। यदि शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे दोनों नेता मैदान में डटे रहे तो चुनाव होना तय है।

कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने बताया की 30 सितंबर को कुल 20 फॉर्म प्राप्त हुए।स्क्रूटनी कमेटी ने इनमें से 4 फॉर्म खारिज कर दिए हैं।केएन त्रिपाठी के फॉर्म को खारिज कर दिया गया क्योंकि यह निर्धारित मानकों को पूरा नहीं कर रहा था। अब कांग्रेस अध्यक्ष पद के दो मौजूदा दावेदारों में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर शामिल हैं। अब इस चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आमने-सामने होंगे।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा -

दूसरी और कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। सल, कांग्रेस में 'एक व्यक्ति एक पद' का सिद्धांत है। इसी के तहत खड़गे ने यह इस्तीफा दिया है। अब माना जा रहा है कि पी चिदंबरम या दिग्विजय सिंह राज्यसभा में उनकी जगह ले सकते हैं।

एक व्यक्ति-एक पद सिद्धांत -

उदयपुर के चिंतन शिविर में पार्टी ने एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत का प्रस्ताव पारित किया था। इसके तहत कोई भी नेता एक समय में दो पद पर नहीं रह सकता। पार्टी इस सिद्धांत के तहत कोई भी व्यक्ति पार्टी के एक पद पर पांच साल से अधिक समय तक नहीं रहेगा। कार्यकाल समाप्त होने के बाद, व्यक्ति को अपने पद से इस्तीफा देना होगा। यदि कोई व्यक्ति किसी पद पर वापस आना चाहता है तो उसे 3 वर्ष की कूलिंग पीरियड के बाद ही मौका दिया जाएगा।

Updated : 4 Nov 2022 8:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top